विवाद के बीच जनरल नरवणे ने दी प्रतिक्रिया, किताब प्रकाशित हुई या नहीं हो गया क्लियर
MM Naravane Opens UP On Book: पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी पर हो रहे विवाद के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी किताब को लेकर 7 शब्दों की एक प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने किताब के प्रकाशक पेंगुइन डंडिया के एक पोस्ट को शेयर किया है।
पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे ने सोशल मीडिया पर कहा कि पुस्तक की ताजा स्थिति ये है। फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी के कंटेट पर चल रहे विवाद के बीच पूर्व आर्मी चीफ का ये पहला रिएक्शन है। उनसे पहले पेंगुइन ने कहा है कि किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है।
किताब प्रकाशित नहीं हुई
पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया ने कहा है कि हमारे पास इस किताब के प्रकाशन का पूरा अधिकार है। पेंगुइन इंडिया ने बताया है कि हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि ये किताब अभी छपी नहीं है, किताब की कोई भी कॉपी या तो डिजिटल फॉर्मेट में या प्रिंट फॉर्मेट में रिलीज नहीं हुई है। न ही इसे डिस्ट्रीब्यूट किया गया है। इस पोस्ट के जरिए पूर्व आर्मी चीफ ने माना की ये किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है। बता दें कि कुछ ही दिन पूर्व नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस किताब को संसद भवन के सामने लहराया था।
राहुल गांधी का बड़ा दावा
बता दें कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की इस अप्रकाशित किताब को कोट करने की कोशिश की थी। इसका सत्ता पक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया था। राहुल गांधी ने कहा था कि 31 अगस्त 2020 को चीनी सेना के टैंक भारतीय क्षेत्र में देखे गए थे, पूर्व आर्मी चीफ ने इस पर राजनीतिक नेतृत्व से कार्रवाई के निर्देश मांगे, लेकिन उन्हें कोई ठोस आदेश नहीं मिला। वहीं, सत्ता पक्ष ने राहुल के दावे का स्रोत पूछा तो उन्होंने कहा कि ये पूर्व आर्मी चीफ की किताब का हिस्सा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply