Gold-Silver Crash: एक ही दिन में चांदी 1 लाख सस्ती तो सोने भी धड़ाम, यहां देखें दिल्ली-हरियाणा में क्या है ताजा भाव
Gold-Silver Crash Today:वैश्विक बाजार में भारी उथल-पुथल के बीच भारत के कमोडिटी बाजार में चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। 30 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के मार्च फ्यूचर्स में लगभग 27% की गिरावट आई, जिससे कीमत 1,07,968 रुपये प्रति किलोग्राम घटकर 2,91,922 रुपये पर बंद हुई। यह गिरावट चांदी के लिए भारतीय बाजार में अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। क्योंकि गुरुवार को ही चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड हाई छुआ था। इसके अलावा सोना भी दबाव में रहा और एमसीएक्स पर फरवरी फ्यूचर्स 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बंद हुए।
₹1.28 लाख तक फिसले चांदी के दाम
यह गिरावट वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में 30% से ज्यादा की गिरावट के साथ जुड़ी हुई है, जहां कीमत $80 प्रति औंस से नीचे आ गई। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को फेड चेयर के रूप में नामित किए जाने की खबर ने बाजार में हलचल मचा दी, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा।
इसके अलावा सीएमई द्वारा चांदी पर मार्जिन बढ़ाने, भारी लाभ बुकिंग और बाजार की ओवरबॉट स्थिति ने इस गिरावट को तेज किया। वैश्विक स्तर पर चांदी $121.755 प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई से 35% नीचे आ चुकी है। ऐसे में विशेषज्ञ आगे 30% और गिरावट की आशंका जता रहे हैं।
सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर
मार्केट में सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर दर्ज किया है। 24 कैरेट सोने में भारी बिकवाली देखी गई। जबकि सोने के फरवरी फ्यूचर्स 1,49,075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। बता दें, 02 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना गुरुवार को 1,83,962 रुपये पर था, जो शुक्रवार को गिरकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यानी सिर्फ दिन में सोने की कीमतों में 33,113 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई।
यहां देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट
अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें पता होनी चाहिए।
1. दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1,55,240 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना ₹1,69,340 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,059 प्रति ग्राम है।
2. लखनऊ में 22 कैरेट सोना ₹1,55,240 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,69,340 प्रति 10 ग्राम है।
3. मुंबई में 22 कैरेट सोना ₹1,55,090 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,69,190 प्रति 10 ग्राम है।
4. चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोना ₹1,55,240 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,69,340 प्रति 10 ग्राम है।
5. कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹1,55,090 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,69,190 प्रति 10 ग्राम है।
6. चेन्नई में 22 कैरेट सोना ₹1,55,090 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,69,190 प्रति 10 ग्राम है।
7. अहमदाबाद में ₹16,063 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,725 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,049 प्रति ग्राम है।
8. जयपुर में 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,073 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,735 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,059 प्रति ग्राम है।
9. नोएडा में 24 कैरेट सोने के लिए ₹16,073 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,735 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,059 प्रति ग्राम दर्ज की गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply