सुजुकी ने ABS के साथ लॉन्च किया नया Suzuki Access, 125cc सेगमेंट में बढ़ी सुरक्षा
Suzuki Access 125 ABS Launched: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Suzuki Access को अब सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस नए वेरिएंट के आने से 125cc स्कूटर सेगमेंट में ग्राहकों को बेहतर सुरक्षा के साथ ज्यादा विकल्प मिलेंगे। कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि नया ABS वेरिएंट Suzuki Access की पहचान बने प्रदर्शन, आराम और भरोसे को बरकरार रखते हुए पेश किया गया है। ABS तकनीक अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में पहियों के लॉक होने से बचाती है, जिससे स्कूटर पर नियंत्रण बना रहता है और दुर्घटना का खतरा कम होता है।
पांच रंगों में मिलेगा स्कूटर
पहला है Access Ride Connect ABS Edition, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 92,328 रुपये रखी गई है। यह स्कूटर पांच रंगों में मिलेगा, जिनमें मेटालिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, सॉलिड आइस ग्रीन और पर्ल शाइनी बेज शामिल हैं।
सिंगल-चैनल ABS सिस्टम ब्रेक प्रेशर
सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो सिंगल-चैनल ABS सिस्टम ब्रेक प्रेशर को नियंत्रित करता है और अचानक ब्रेक लगाने पर स्कूटर को फिसलने से बचाता है। कंपनी का दावा है कि ABS जोड़ने के बावजूद स्कूटर की परफॉर्मेंस, माइलेज और आराम में कोई कमी नहीं आई है। यानी ग्राहक को वही पिकअप और ईंधन दक्षता मिलेगी, जिसके लिए Suzuki Access जाना जाता है।
आकर्षक फाइनेंस स्कीम भी है मौजूद
इसके अलावा सुजुकी अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक फाइनेंस स्कीम भी लेकर आई है। कंपनी 6.99 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर लोन सुविधा दे रही है, साथ ही जीरो प्रोसेसिंग फीस का भी ऑफर दिया जा रहा है। कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए अतिरिक्त प्रमोशनल ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जो नियम और शर्तों के अधीन होंगे।
कुल मिलाकर, Suzuki Access का ABS वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो रोजमर्रा की सवारी में ज्यादा सुरक्षा के साथ भरोसेमंद स्कूटर की तलाश कर रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply