Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss 19: तान्या के टोटके से डर गए थे बसीर अली, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19: तान्या के टोटके से डर गए थे बसीर अली, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में बसीर अली शुरू में अपना गेम काफी अच्छे से खेला और फैंस को भी लगा था कि इस शो में बहुत अच्छा करने वाले हैं। लेकिन बाद में ऐसा कुछ नहीं हुआ। शो में बसीर ने हर एंगल से खेलने की कोशिश की, फेक लव एंगल भी बनाया फिर भी उनके गेम में सूधार नहीं आया। अंत में वह शो से बाहर हो गए। बसीर अपनी बिग बॉस जर्नी को लेकर कई बार इंटरव्यू दे चुके हैं।

बसीर पर तान्या ने किया था टोटका

हाल ही में वह एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। वहां उन्होंने तान्या मित्तल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। बसीर ने कहा कि तान्या ने उनके साथ टोटका किया था और ऐसा होते हुए उन्होंने खुद अपनी आंखों से देखा था। पारस ने कहा कि आपकी टीम में से किसी ने बताया है कि आप पर किसी ने टोटका किया था। ये सुनकर बसीर हंसने लगे।

वह पूरी डिटेल बताते हुए कहते हैं कि वह बहुत फनी इंसीडेंट था। घर में कैप्टेंसी का टास्क चल रहा था बीबी डायनो पार्क। मुख्य द्वार पर बहुत बड़ा डायनासोर बना था। उसके सामने एक एरिया है जिसमें सभी कंटेस्टेंट के अंडे थे। सबके नाम लिखे थे और फोटो लगी थी। इस दौरान ब्रेक चल रहा था। दीवार पर 6-6 के ग्रुप में दो जगह कंटेस्टेंट्स की फोटो लगी हुई थी।

बसीर ने तान्या से किया सवाल

आगे बसीर ने बताया कि तान्या मेरी फोटो के सामने खड़ी होकर उसे एडमायर कर रही है। वह फोटो देख रही थी और मैं पीछे से आ रहा था। मैं भी तान्या के साथ अपनी फोटो देखने लगा। मैं वहीं खड़ा था। तान्या सिर्फ और सिर्फ मेरी फोटो को देखती है। फोटो के करीब जाती है। कुछ बोलती है और फिर फोटो पर हाथ फेरकर फूंक मारती है। मैं ये नजारा देखकर हैरान था। मैंने उससे पूछा क्या था ये। तान्या ने कहा था कुछ नहीं, बस देख रही थी। तू सुंदर लग रहा है।

तान्या का टोटका पड़ा भारी

बसीर ने पारस को बताया कि तान्या के इस एक्शन के काफी वक्त बाद उस दिन उनकी वॉट लगी थी। उन्हें किसी वजह से बिग बॉस से डांट खानी पड़ी थी। तान्या को तब वह कंफ्रट नहीं कर पाए थे, क्योंकि उन्हें कुछ समझ नहीं आया था। वह बाहर आकर तान्या से इसके बारे में पूछेंगे। बसीर ने बताया कि तान्या घर में राम नाम जपने के अलावा भी कुछ ना कुछ मन में बोलती रहती थी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन में बैठे भारतीय डॉक्टर ने हैदराबाद में की सफल रोबोटिक सर्जरी, जानें कैसे हुआ ये कमाल

तकनीक और मेडिकल साइंस ने एक बार फिर बड़ा कमाल कर दिखाया है। चीन के Wuhan में बैठे भारतीय यूरोलॉजिस्ट Syed Mohammad Ghouse ने हैदराबाद के एक मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी की।

Summer Healthy Drinks: गर्मी में खुद को रखें फिट और हाइड्रेटेड, सेलिब्रिटीज ने बताए हेल्दी समर ड्रिंक्स

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast