Haryana HCS Vacancy 2026: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, हरियाणा के इस पद पर निकली 102 वैकेंसी; जानें कैसे करें अप्लाई
Haryana HCS Recruitment 2026:हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) DSP से लेकर तहसीलदार जैसे कई पदों के लिए 2026 की भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए कुल 102 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी आपको आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरक्षण के आधार पर भर्ती
बता दें, इस भर्ती में कुल 102 पद उपलब्ध हैं, जो विभिन्न श्रेणियों में विभाजित हैं।
सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के लिए 46 पद
डीएससी ऑफ हरियाणा के लिए 13 पद
ओएससी ऑफ हरियाणा के लिए 10 पद
बीसी (ए) ऑफ हरियाणा के लिए 15 पद
बीसी (बी) ऑफ हरियाणा के लिए 7 पद
ईडब्ल्यूएस ऑफ हरियाणा के लिए 11 पद
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
एचसीएस (कार्यकारी शाखा): 24 पद
डीएसपी: 8 पद
ईटीओ: 27 पद
डीएफएससी: 2 पद
एआरसीएस: 3 पद
डीएफएसओ: 1 पद
एईटीओ: 22 पद
टीएम: 7 पद
'ए' क्लास तहसीलदार (एप्रेंटिस): 6 पद
'ए' क्लास नायब तहसीलदार (एप्रेंटिस): 5 पद
योग्यता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता:उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य या समकक्ष स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
डीएसपी पद के लिए शारीरिक मानक भी निर्धारित हैं, जैसे पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 7 इंच और महिलाओं के लिए 5 फीट 2 इंच। छाती का माप भी जरूरी है।
आयु सीमा:सामान्य पदों के लिए 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष।
डीएसपी के लिए अधिकतम 27 वर्ष।
SC/ST/OBC/PWD/पूर्व सैनिकों और अन्य श्रेणियों के लिए आयु में 5 साल की छूट मिलेगी। अधिकतम आयु सीमा 52 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।
कैसे करें आवेदन?
1.उम्मीदवारों को HPSC की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा,
2.पंजीकरण के लिए अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डाले।
3.इसके बाद अपनी सारी डिटेल्स भरे और दस्तावेज अपलोड करें।
4.फिर शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करें।
5.आखिर में फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट लें। लेकिन ध्यान रहें आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
अब अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों (सामान्य) के लिए 1000 रुपये, जबकि हरियाणा की महिलाओं, एससी/एसटी/बीसी/ईडब्ल्यूएस/ईएसएम के लिए 250 रुपये। पीडब्ल्यूबीडी (40% या अधिक विकलांगता) उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं। शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया
1. प्रारंभिक परीक्षा:दो पेपर (सामान्य अध्ययन और सिविल सेवा योग्यता परीक्षा), प्रत्येक 100 अंक का। योग्यता परीक्षा में न्यूनतम 33% अंक आवश्यक। नकारात्मक अंकन लागू।
2. मुख्य परीक्षा:छह पेपर, कुल 600 अंक। प्रत्येक पेपर 100 अंक का, 3 घंटे का।
3. साक्षात्कार:75 अंक। अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर बनेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply