लीक हुई सैमसंग गैलेक्सी एस26 की लॉन्चिंग तारिख, इस दिन से हो सकता है मार्केट में उपलब्ध
Samsung Galaxy S26: सैमसंग गैलेक्सी एस26 के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे ग्राहकों को एक खुशखबरी मिलने जा रही है। अब सैमसंग ने अनजाने में ही अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी एस26 सीरीज के लॉन्च की तारिख का हिंट दे दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने एक प्रचार अभियान की घोषणा के दौरान गलेक्सी एस26 सीरीज के लॉन्च की तारीख का हिंट दे दिया है।
सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के संभावित लॉन्ह होने की डेट ऑफिशियल ऐलान से नहीं बल्कि एक प्रचार के नियमों और शर्तां से पता चला है। हालांकि,प्रचार में गैलेक्सी एस26 सीधे तौर पर कनेक्टेड नहीं था लेकिन, नियमों और शर्तों मे दी गई तारीख सैमसंग के फ्लैगशिप लॉन्च की तारीखों से काफी मिलजी-जुलती नजर आ रही है।
एस26 के लॉन्च की संभावित तारीख
नियमों के अनुसार कैंपेन को दो फेज में बांटा गया है। पहला फेज गैलेक्सी अनपैक्ड से पहले का है जो 2 फरवरी से 24 फरवरी तक। वहीं, दूसरा फेज 25 फरवरी से शुरू होकर आगे तक चलेगा। इससे आहट लगती है कि गैलेक्सी S26 सीरीज के लॉन्च की सबसे संभावित तारीख 25 फरवरी है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो संभावना है कि दक्षिण कोरियाई मोबाइल निर्माता कंपनी आधिकारिक ऐलान से पहले, अगले कुछ हफ्तों में अपकमिंग अनपैक्ड इवेंट के बारे में संकेत देना शुरू कर सकती है। यह सुझाई गई तारीख सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के लॉन्च की तारीख के बारे में पहले लीक हुई जानकारियों को कन्फर्म करती है।
इन दिन हो सकता है अनपैक्ड
पहले की खबरों के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी को होना तया माना जा रहा है। इच्छुक ग्राहक 26 फरवरी से 4 मार्च के बीच सैमसंग गैलेक्सी S26 मॉडल का प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। प्री-सेल की अवधि 5 मार्च से 10 मार्च तक रहने की आशंका है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S26 गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की सामान्य उपलब्धता 11 मार्च से शुरू हो सकती है। इसी तरह की डेडलाइन टिपस्टर इवान ब्लास ने भी बताई थी। उन्होंने दावा किया था कि सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के 25 फरवरी को लॉन्च होने की अफवाहें 100 फीसदी सही थीं और गैलेक्सी अनपैक्ड के लीक हुए आमंत्रण ने अटकलों को तेज किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply