स्मृति मंधाना की जीत पर सोशल मीडिया में मचा हंगामा, मां का ‘रीपोस्ट’ बना चर्चा का विषय
WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस हफ्ते अपनी टीम को लगातार दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब दिलाया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में स्मृति ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच भी बनीं। यह जीत उनके निजी जीवन में आए कठिन दौर के कुछ ही महीनों बाद आई, जिस वजह से यह सफलता और भी खास मानी जा रही है।
मीम में दिखा मजाकिया अंदाज
फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर स्मृति मंधाना को लेकर जमकर चर्चा हुई। इसी बीच एक मीम पेज ने स्मृति की बल्लेबाजी को लेकर एक मजेदार मीम पोस्ट किया। मीम में मजाकिया अंदाज में कहा गया कि जिस तरह से स्मृति ने दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजों की धुनाई की, ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें हर गेंदबाज में अपना एक्स मंगेतर पलाश मुच्छल का चेहरा नजर आ रहा हो।
मां ने किया पोस्ट
ये मीम ये और ज्यादा चर्चा तब आई, जब स्मृति की मां स्मिता मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उस मीम को रीपोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस पर ध्यान दिया और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे ‘सैवेज’ बताया तो कुछ ने हैरानी जताई कि क्या यह गलती से हुआ था। एक यूजर ने लिखा, “स्मृति की मां ने पलाश पर सीधा वार कर दिया।” वहीं दूसरे ने कहा किसैवेज आंटी, कमाल कर दिया।
स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
हालांकि, शनिवार सुबह तक जैसे ही स्मिता मंधाना द्वारा मीम रीपोस्ट किए जाने के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, उन्होंने वह पोस्ट हटा दी। इसके बावजूद यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना रहा। गौरतलब है कि गुरुवार को खेले गए WPL 2026 के फाइनल में RCB महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों पर 87 रन की जबरदस्त पारी खेली। खास बात यह रही कि मैच से एक रात पहले स्मृति को 103 डिग्री बुखार था, इसके बावजूद उन्होंने मैदान पर उतरकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह RCB का लगातार दूसरा WPL खिताब है।
स्मृति और पलाश की टूटी थी शादी
स्मृति मंधाना और मशहूर सिंगर व म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी पिछले साल होने वाली थी। उनके गृह नगर सांगली में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन शादी से कुछ घंटे पहले ही इसे रद्द कर दिया गया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि स्मृति की कुछ साथियों ने पलाश को धोखा देते हुए पकड़ा था, हालांकि दोनों ने कभी इस पर सार्वजनिक बयान नहीं दिया। हाल ही में पलाश मुच्छल ने घोषणा की है कि वह जल्द ही बतौर निर्देशक अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply