ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 118 सांसदों ने भरी हामी; राहुल ने क्यों नहीं किए साइन
No Confidence Motion Aganist OM Birla: लोकसभा अध्यक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध तेज हो गया है। अब विपक्ष के 118 सांसदों ने ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। हालांकि, राहुल गांधी ने प्रस्ताव पर साइन नहीं किया है। वहीं, टीएमसी के सांसदों ने भी अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक संविधान के आर्टिकल 94 ( सी ) के तहत विपक्ष ने लोकसभा सचिवालय को इस प्रस्ताव का नोटिस दिया है। विपक्षी सांसदों ने स्पीकर पर भेदभाव का आरोप लगाया है। विपक्ष के स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव में चार बिंदुओं का भी जिक्र किया गया है।
किन बिंदुओं का किया गया जिक्र
विपक्षी सांसदों ने प्रस्ताव में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका गया। 3फरवरी को आठ सांसदों के निलंबने से विपक्ष नाखुश। 4 फरवरी को सत्ता पक्ष के सांसदों ने दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की लेकिन उन्हें नहीं रोका गया और स्पीकर द्वारा विपक्षी महिला सांसदों को लेकर की गई टिप्पणी का जिक्र किया गया है। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सांसदों का कहना है कि वह स्पीकर का सम्मान करते हैं लेकिन, उनका रवैया भेदभावपूर्ण रहा है।
क्या संदेश देना चाहता है विपक्ष
कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा कि हमारे पास नंबर नहीं है तो क्या हुआ विपक्ष एक संदेश देना चाहता है। हम कोई इस सरकार की तरह नहीं कि कह दें हमसे बड़ी इ़कॉनोमी है तो उनसे नहीं लड़ सकते। उन्होंने कहा कि हमें संसद में बोलने से रोका जा रहा है। स्पीकर से उम्मीद की जाती है कि जैसा जैसा व्यवहार उन्हें करना चाहिए, वैसा वो करेंगे। मोहम्मद जावेद ने कहा कि राहुल गांधी ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं लेकिन, 188 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। उनका कहना है कि टीएमसी के सांसद भी हमारे साथ हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply