शादी वाले घरों की टेंशन खत्म! ज्वेलरी की कीमत ने लोगों को पहुंचाई बड़ी राहत; जानें आज का भाव
Gold-Silver Rate: कुछ सप्ताह पहले तक सोना-चांदी की कीमतें आसमान छू रही थी लेकिन अब अचानक से रेट में गिरावट होने लगी है। जिसके बाद खरीदरों में खुशी की लहर दौर पड़ी है। मंगलवार यानी 10फरवरी को एसीएक्स पर चांदी की कीमत 5500 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। वहीं, सोने भी 1200 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।
चांदी की बात करे तो, बीते कुछ दिनों में कीमत में गिरावट देखी गई है। 29 जनवरी को चांदी की कीमत 4 लाख के पार थी और ऑल टाइम हाई यानी 4,20,48 रुपए तक पहुंच गई थी। इस स्तर को छूने के बाद अचानक से कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को ये एमसीएक्स पर 2,62,620 रुपए प्रति किलो कीमत रही। वही मंगलवार को रेट 2,56,864 रुपए हो गया।
सोने के रेट में भी गिरावट
अगर सोना की बात करे तो,सोमवार यानी 9फरवरी को एमसीएक्स पर 1,58,066रुपए प्रति 10ग्राम कीमत देखी गई थी। वहीं, मंगलवार को कीमत 1,56,001 हो गई। ऐसे में 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2,065 रुपए कम हो गया। सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये 5000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर बना हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.7 फीसदी गिरकर 5,029.49 डॉलर प्रति औंस हो गई।
9 फरवरी को गिरावट दर्ज
इससे पहले सोमवार यानी 9 फरवरी को एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर कमजोर होने के कारण सोना 2 फीसदी उछला था, जबकि 29 जनवरी को कॉमेक्स पर इसने 5,594.82 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड को छू लिया था। गिरावट के पीछे की वजह पर नजर डाले तो, निवेशक इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले महत्वपूर्ण अमेरिकी रोजगार और महंगाई के आंकड़ो से पहले सतर्क हो चुके हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply