Gold-Silver Price: एक ही दिन में चांदी 27 हजार नीचे तो सोना की कीमतों में बड़ी टूट दर्ज, जानें आज के ताज़ा भाव
Gold-Silver Today Price: कमोडिटी बाजार में गुरुवार 05फरवरी 2026को चांदी और सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के मार्च डिलीवरी फ्यूचर्स में करीब 10प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे कीमतें लगभग 26,850रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 2,42,000रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं। यह एक दिन में चांदी में करीब 27,000रुपये की गिरावट है। वहीं, सोने के अप्रैल डिलीवरी फ्यूचर्स में 1.51प्रतिशत की कमी आई और कीमतें 2,310रुपये प्रति 10ग्राम गिरकर 1,50,736रुपये प्रति 10ग्राम पर पहुंच गईं। यह गिरावट हाल के रिकॉर्ड हाई लेवल से निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली, मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में बिकवाली के दबाव के कारण आई।
आज शुक्रवार को MCX पर गुरुवार के बंद भाव के आधार पर सोने के अप्रैल फ्यूचर्स 1,52,260रुपये प्रति 10ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के मार्च फ्यूचर्स 2,46,342रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं। स्पॉट मार्केट में 24कैरेट सोने की कीमत करीब 1,54,420रुपये प्रति 10ग्राम है, जबकि चांदी 3,00,000रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही है।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम
दिल्ली में 24कैरेट सोना (प्रति 10ग्राम) की कीमत 1,54,560रुपये, 22कैरेट सोना (प्रति 10ग्राम) 1,41,690रुपये, जबकि चांदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) 3,00,000रुपये है।
मुंबईमें 24कैरेट सोना (प्रति 10ग्राम) की कीमत 1,54,410रुपये, 22कैरेट सोना (प्रति 10ग्राम) 1,41,540रुपये, जबकि चांदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) 3,00,000रुपये है।
चेन्नई में 24कैरेट सोना (प्रति 10ग्राम) की कीमत 1,56,210रुपये, 22कैरेट सोना (प्रति 10ग्राम) 1,43,190रुपये, जबकि चांदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) 3,00,000रुपये है।
कोलकाता में 24कैरेट सोना (प्रति 10ग्राम) की कीमत 1,54,410रुपये, 22कैरेट सोना (प्रति 10ग्राम) 1,41,540रुपये, जबकि चांदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) 3,00,000रुपये है।
बेंगलुरुमें 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) की कीमत 1,54,410 रुपये, 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 1,41,540 रुपये, जबकि चांदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) 3,00,000 रुपये है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply