HARYANA NEWS: भिवानी कोर्ट परिसर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 8 गिरफ्तार, 2 बदमाश अभी फरार
HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। भिवानी कोर्ट में पेशी पर आए एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोली चलने की सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना के करीब एक घंटे बाद 8 बदमाश को पकड़ लिया है। वहींदो की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के मुताबिक, मुठभेड में दो बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी। दो अन्य बदमाशों को पकडऩे के दौरान चोट लगी। शक के आधार पर 28 लोगों को घटना के तुरंत बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने राऊंड अप किया था,बाकी से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि दो हिस्ट्रीशीटर बिन्नू और अरविंद के बीच पुरानी रंजिश थी।आज कोर्ट में अरविंद पर हमला हुआ, उसी की पेशी थी, बिन्नु भी गवाही देने आया था। कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों, सीआईए की टीम और अन्य मामलों में कोर्ट में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाई, कोर्ट परिसर के आस-पास के क्षेत्र में ही 8 बदमाशों को पकड़ा लिया।
दोबारा फायरिंग की घटना होना चिंता का विषय
घटना पर भिवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप तंवर ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले भी कोर्ट परिसर में ऐसी वारदात हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई थी और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद दोबारा फायरिंग की घटना होना चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply