Gold-Silver Price Crash: चांदी ₹1.28 लाख टूटी, सोना भी ₹40,000 फिसला; जानें एक दिन में कितनी गिरावट
Gold-Silver Latest Price:भारत में सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते 31 जनवरी को चांदी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से करीब 1.28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई, जबकि सोने में भी 40,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। यह गिरावट जनवरी महीने की शुरुआत से चली आ रही तेजी के बाद आई है, जब दोनों धातुओं ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी।
जनवरी 2026 में सोना और चांदी दोनों ने 30-50% की तेजी दर्ज की थी, लेकिन शुक्रवार की गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया। वैश्विक स्तर पर सोना 5,608 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 4,886 डॉलर तक पहुंच गया, जबकि चांदी 121 डॉलर से 84 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
1.28 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी
गुरुवार को चांदी ने MCX पर 4.04 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। लेकिन शुक्रवार को इसमें 27% की गिरावट आई और कीमत 2.91 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। कुल मिलाकर, ऑल-टाइम हाई से यह 1.28 लाख रुपये सस्ती हुई, जो MCX पर अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। आज 31 जनवरी को दिल्ली में चांदी की कीमत 3.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। हरियाणा, मुंबई और बेंगलुरु में भी यही स्तर देखा जा रहा है।
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट
अब सोने की कीमतों की बात करें तो गुरुवार को 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। शुक्रवार को इसमें 17.5% की गिरावट आई और कीमत 1.69 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गई। यानी देखा जाए तो कुल गिरावट 40,000 रुपये से ज्यादा रही, जो 1980 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1.69 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम। हरियाणा, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी समान स्तर देखे जा रहे हैं।
गिरावट के प्रमुख कारण
1.जनवरी में रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर बिकवाली की।
2. फेडरल रिजर्व की नीति और डॉलर की रैली ने सोना-चांदी को दबाव में डाला।
3. भू-राजनीतिक तनाव (जैसे अमेरिका-ईरान विवाद) ने शुरुआत में कीमतें बढ़ाईं, लेकिन अब इक्विटी मार्केट में रिकवरी से सुरक्षित निवेश कम हो रहा
4.चांदी की औद्योगिक मांग (सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स) में कमी ने गिरावट को तेज किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply