'घूसखोर पंडत' विवाद में कूदे अखिलेश यादव, भाजपा को लेकर ये क्या बोल गए
Akhilesh Yadav On Gushkhor Pandat: बॉलीवुड अभिनेता मनोज वायपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत रीलीज होने से पहले ही विवादों में है। अब इस पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। इस संग्राम में अखिलेश यादव भी कूद चुके हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से ये षड्यंत्र करती है कि वो किसी समाज के कुछ लोगों का दुरुपयोग, उसी समाज के खिलाफ करती है। इससे वो किसी समाज विशेष को लक्षित, चिन्हित, टारगेट करके अपमानित करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी ये काम बयानबाजी से करती और कभी नोटिस देकर।
भाजपा करती है कार्रवाई का नाटक
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जब मामला बढ़ जाता है, तब भाजपा कार्रवाई करने का नाटक करती है और घड़ियाली आंसू बहाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा टारगेट किए गए समाज को दुखी देखकर खुश होती है। वर्तमान मे फिल्म का जो मुद्दा उठा है वह अपमानजनक है। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी फिल्म रिलीज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म के नाम के जरिए भाजपा का उद्देश्य पूरा होगा।
फिल्म निर्माताओं पर क्या बोले
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जब फिल्म निर्माताओं को आर्थिक हानी होगी, तब ऐसी फिल्में बंद होगी। उन्होंने कहा की पैसों के लालच में भाजपा का एजेंडा चलाने वाले भाजपाइयों पैसा छोड़कर किसी के नहीं है। ये रचानत्मक स्वतंत्रता के हनन की बात नहीं है ये रचनात्मक समध की बात है। एक सोची-समझी साजिश के तहत आहत करे वो मनोरंजन कैसे हो सकती है। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे मामलों का भंडाफोड़ होना चाहिए कि इसके पीछे कौन है और कोई क्यों अपना पैसा ऐसे समाजिक एकता विरोधी काम में लगा रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply