क्या आप भी चाहते हैं 50 हजार की सैलरी, BSNL दे रहा सुनहरा मौका; बस करना होगा ये काम
BSNL Recuitrement: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और हजारों रुपए सैलरी चाहते हैं, तो बीएसएनएल आपको सुनहरा मौका दे रहा है। बीएसएनएल ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की वैकेंसी निकाली है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों पर आवेदन मांगे हैं।
इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को टेलीकॉम ऑपरेटर या फाइनेंस स्ट्रीम में सीधी भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन 5 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 मार्च 2026 तक है।
आवेदन की प्रक्रिया और वेतन
आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21 से 30 रखी गई है।
आवेदनकर्ता के पास बीटेक में इलेक्ट्रॉनिक, टेलीकॉम, सीएस, आईटी, इलेक्ट्रिक या संबंधित विभाग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 60 फीसदी मार्क्स भी होना जरूरी है।
इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट की डिग्री भी होनी चाहिए।
इस भर्ती में उम्मीदवार का चयन कमप्यूटर बेसड टेस्ट के आधार पर होगा। जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।
चुने गए उम्मीदवारों को 24,900 से 50,500 तक वेतन मिलेगा
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क भी तय किया गया है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 2500 रुपए देने होंगे।
वही, एससी, एसटी को 1,250 रुपए देने होंगे।
शुल्क ऑनलाइन मोड में लिए जाएंगे और रिफंड नहीं होगा
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल externalexam.bsnl.co.in पर जाएं
उसके बाद ई-मेल और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें
पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी को भरें
उसके बाद फोटो, सिग्रेचर, मार्कशीट आदि स्कैन करके अपलोड करें
ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें
आवेदन का प्रिंट निकाल लें
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply