HARYANA NEWS: पटवारी और निजी व्यक्ति रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, खरखौदा पंचायत कार्यालय में हड़कंप
Haryana News: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने आज एक कार्रवाई के दौरान ब्लॉक पंचायत कार्यालय, खरखौदा (जिला सोनीपत) से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सुदेश, पटवारी (उम्र 25 वर्ष), निवासी गांव सुरेठी जिला झज्जर तथा कृष्ण चन्द्र पुत्र सीताराम, निवासी सिसाना जिला सोनीपत (निजी व्यक्ति) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग संख्या 03 दिनांक 09.02.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।
मामला संक्षेप मेंशिकायतकर्ता अनिल पुत्र कृष्ण, निवासी सिसाना जिला सोनीपत ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव सिसाना में लगभग 450 गज पंचायती भूमि पर उसका करीब 25 वर्षों से कब्जा है। सरकार की हिदायतों के अनुसार वह वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट के डेढ़ गुना शुल्क जमा कर उक्त भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने का पात्र है।शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 06फरवरी 2026 को वह इस संबंध में ब्लॉक पटवारी सुदेश से उनके कार्यालय में मिला, जहां उनसे रजिस्ट्री कराने के लिए 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई। बाद में 20,000 रुपये में सौदा तय हुआ। सुदेश ने शिकायतकर्ता को निर्देश दिया कि वह यह राशि कैंटीन संचालक कृष्ण चन्द्र को दे।
कृष्ण चन्द्र ने सुदेश से फोन पर बातचीत के बाद शिकायतकर्ता से रिश्वत राशि लेने की बात कही। शिकायत की पुष्टि उपरांत अभियोग दर्ज कर सीडीसी/निरीक्षक जगजीत सिंह नं. 1241/सोनीपत, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उप-केंद्र सोनीपत के नेतृत्व में रेडिंग पार्टी गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए ब्लॉक पंचायत कार्यालय, खरखौदा से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो ने आमजन से की अपील
ब्यूरो ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा 1064 पर अवश्य दें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply