Haryana News: दोस्ती में खूनी मोड़! फरीदाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में पल्ला क्षेत्र में दोस्त ने दोस्त की चाकू मारकर की हत्या कर दी। देर शाम शराब पीने के बहाने खाली ग्राउंड में बुलाकर वारदात को अंजाम देकर मौके से आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी की तालाश में जुट गई।
मृतक की पहचान जय सिंह के रूप में थी। यह निवासी गिरदावर कॉलोनी का रहने वाला था। आरोपित सौरभ, मृतक का पड़ोसी और करीबी दोस्त बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि सौरभ ने यारी-दोस्ती में गद्दारी करते हुए जय सिंह की हत्या की थी। मतृक पर 6 से 7 बार चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय सौरभ के साथ 3–4 अन्य युवक मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply