कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा...आरोपी शिवम मिश्रा के पिता का आया बयान, जानें क्या कहा
Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर में हुए लैंबॉर्गिनी सड़क हादसे को लेकर आरोपी शिवम मिश्रा के पिता के.के. मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा है कि हादसे वाले दिन शिवम कार नहीं चला रहा था। पिता ने कई दलीलें देते हुए दावा किया कि कार में एक ड्राइवर मौजूद था और वही वाहन चला रहा था।
शिवम के पिता ने की जांच की मांग
के.के. मिश्रा ने बताया कि हादसे के समय लैंबॉर्गिनी कार में उनका बेटा शिवम और एक चालक मौजूद था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कार कौन चला रहा था। इसकी सही जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि हादसे से एक दिन पहले कार में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे बाद में मैकेनिक ने ठीक कर दिया था।
शिवम को अचानक चक्कर आने लगे
पिता के अनुसार, खराबी दूर होने के बाद अगले दिन शिवम और ड्राइवर कार को टेस्ट करने के लिए निकले थे। जब वे सिविल लाइंस इलाके से लौट रहे थे, तभी रास्ते में शिवम को अचानक चक्कर आने लगे और वह बेहोशी की हालत में सोने लगा। के.के. मिश्रा ने कहा कि इसी दौरान ड्राइवर ने शिवम की ओर हाथ बढ़ाया, जिससे कार की रफ्तार धीमी हो गई।
ऑटोरिक्शा ने कार को मारी टक्कर
के.के. मिश्रा का दावा है कि उसी समय एक ऑटोरिक्शा ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार के दरवाजे और शीशे ऑटोमेटिक तरीके से लॉक हो गए थे, जिससे ड्राइवर शीशा नहीं खोल सका। इसके बाद मौके पर पहुंचे उनके सिक्योरिटी स्टाफ ने कार का शीशा तोड़ा, गेट खोले और शिवम को बाहर निकाला।
उन्होंने आगे बताया कि शिवम को घर लाने के बाद डॉक्टर ने उसकी जांच की। हालत को देखते हुए कुछ देर बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया। फिलहाल शिवम का इलाज दिल्ली में चल रहा है। के.के. मिश्रा ने कहा कि उन्होंने डॉक्टर से बात की है और फिलहाल शिवम कानपुर आने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार, वह अगले दो से तीन दिन में ठीक हो सकता है।
के.के. मिश्रा ने पुलिस को बताया गलत
के.के. मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर के उस बयान को भी गलत बताया, जिसमें कहा गया था कि शिवम कार चला रहा था। उन्होंने साफ कहा कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य या स्टाफ शराब नहीं पीता है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है और हादसे की असली वजह जानने के लिए हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply