Haryana News: फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, साथी कैदी ने सिर में वार किया
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद की जिला जेल में बंदी अब्दुल रहमान का मर्डर कर दिया है। हत्या का आरोप उसी के साथ सेल में बंद अरुण चौधरी पर लगा है। सिर पर चोट मारकर हत्या कर दी गई है।अब्दुल रहमान को फरीदाबाद पुलिस ने 2 मार्च को फरीदाबाद के पाली गांव में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 बम बरामद किए थे। बता दें कि अब्दुल रहमान के मर्डर के आरोपी अरुण चौधरी को जम्मू कश्मीर से फरीदाबाद शिफ्ट किया गया था। घटना देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, अब्दुल रहमान की फरीदाबाद की नीमका जेल में नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप उसी के साथी कैदी अरुण चौधरी पर लगा है। बता दें कि अब्दुल रहमान पर राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश में शामिल था। जम्मू-कश्मीर के कठुआ का अब्दुल रहमान रहने वाला था। गुजरात ATS और हरियाणा STF ने ज्वाइंट ऑपरेशन में अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी पलवल से की थी।
साथी कैदी ने की हत्या
पुलिस के मुताबिक, सिर पर चोट मारने से रहमान की हत्या कर दी गई है। जानकारी यह भी सामने आई है कि अरुण चौधरी को जम्मू कश्मीर से फरीदाबाद शिफ्ट किया गया था। रहमान के साथ सुफियान को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, अब्दुल रहमान ISI के ISKP (इस्लामिक स्टेट खुरासान मॉड्यूल) से जुड़ा हुआ था और फरीदाबाद जिला जेल में बंद था। रविवार की रात उसकी जेल में हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम साथ में बंद अरुण चौधरी नामक कैदी ने दी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply