Cyber Fraud: निवेश के नाम पर फ्रॉड करने वाला गिरोह बेनकाब, हरियाणा समेत 6 राज्यों से 12 ठग गिरफ्तार
Cyber Crime: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ साइबर पुलिस ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के सदस्य शेयर मार्केट और निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों को झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे। पुलिस ने 6राज्यों में छापेमारी कर 12आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 600से ज्यादा फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप्स को बंद कर दिया है। इस कार्रवाई से करीब 500करोड़ रुपये की संभावित ठगी को रोका गया है।
कैसे चलता था ठगी का जाल?
पुलिस जांच में पता चला है कि यह गिरोह लोगों को 35-40%से लेकर 200%तक रिटर्न का लालच देकर फंसाता था। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप्स जैसे 'VIP Profit Club' बनाते थे, जहां फर्जी स्क्रीनशॉट्स और वीडियोज शेयर कर निवेशकों को लुभाते थे। लोग छोटी रकम से शुरू करते थे, लेकिन धीरे-धीरे बड़े निवेश में फंस जाते थे। ठगी की गई रकम को म्यूल बैंक अकाउंट्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसी (USDT) में बदलकर दक्षिण-पूर्व एशिया, विशेष रूप से हांगकांग भेजा जाता था। गिरोह के अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन होने की बात सामने आई है, और पुलिस सीबीआई तथा इंटरपोल के साथ मिलकर विदेशी सरगनाओं की तलाश कर रही है
एक प्रमुख पीड़ित, अलीगढ़ के स्वर्ण जयंती नगर निवासी दिनेश कुमार शर्मा, जो पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड डिप्टी जनरल मैनेजर हैं, ने नवंबर में व्हाट्सएप पर संपर्क होने के बाद 5,000रुपये से निवेश शुरू किया। दिसंबर तक वे 1.10करोड़ रुपये निवेश कर चुके थे, लेकिन कोई रिटर्न नहीं मिला। जब उन्होंने सवाल किया, तो आरोपियों ने और 3करोड़ रुपये मांगे। शर्मा ने ठगी का शक होने पर 31जनवरी को साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर जांच शुरू हुई।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि गिरोह अगले 48घंटों में 1.5लाख लोगों से 500करोड़ रुपये की ठगी करने वाला था। पुलिस टीमों ने 500से अधिक संभावित पीड़ितों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर अलर्ट किया और आगे की ठगी रोकी। एसपी (ग्रामीण) अमृत जैन के नेतृत्व में साइबर क्राइम सर्कल ऑफिसर संजना सिंह, इंस्पेक्टर बी.डी. पांडे और साइबर सेल टीम ने 5टीमों का गठन किया। 24घंटों में ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में ओडिशा से 4, उत्तर प्रदेश से 3, उत्तराखंड से 2और राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा हरियाणा से 1-1शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल फोन और 5लाख 64हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पीड़ित दिनेश कुमार शर्मा के अकाउंट में 5लाख 64हजार रुपये वापस ट्रांसफर कराए गए हैं। बताते चले कि मामले में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धाराओं 111(4), 61(2), 340, 336, 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी नीरज कुमार जदौन ने टीम को 25,000रुपये का इनाम घोषित किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply