Durandhar 2: धुरंधर 2 का टीजर हुआ रिलीज, रणवीर का दिखा भौकाल; पार्ट वन से 50 गुना ज्यादा दमदार!
Dhurandhar 2 Teaser Out: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में रणवीर सिंह का भौकाल देखने को मिल रहा है। पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ का कलेक्शन किया।
हाल ही में इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया है। यहां पर धी धुरंधर ने धाक जमाई है। मूवी को लेकर लगातार बढ़ रहे क्रेज के बीच धुरंधर 2 पर काम शुरू हो गया है। अब धुरंधर 2 के टीजर को भी रिलीज कर दिया गया है।
धुरंधर 2 का टीजर रिलीज
धुरंधर का टीजर मंगलवार यानी 3 फरवरी को 12:12 पर रिलीज किया गया। टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 के टीजर की चर्चा हो रही है। हालांकि, फैंस थोड़े निराश हैं क्योंकि,टीजर में कुछ नया देखने को नहीं मिला। टीजर में पहले पार्ट पर खत्म हुई कहानी की झलक दिखी है। टीजर में एक्शन का भरपूर डोज दिया गया है। टीजर का हर सीन अपनी छाप छोड़ता है। इसे देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी।
पार्ट 2 से 50 गुना ज्यादा दमदार
धुरंधर 2 में हमजा के पाकिस्तान में सीक्रेट मिशन पर फोक्स होगा। उसकी असली पहचान का पता चलेगा। फिल्म रिलीज होने के बाद धुरंधर 2 की कहानी पता चलेगी। धुरंधर 2 लेकर अभी तक जितने भी स्टारकास्ट के इंटरव्यू सामने आए हैं सभी में दावा किया गया है कि फिल्म का सेकंड पार्ट 50 गुना ज्यादा दमदार होने वाला है। राकेश बेदी, आर माधवन,रणवीर सिंह का रोल धुरंधर 2 में पहले पार्ट से ज्यादा प्रभावशाली होगा। पहले पार्ट में अक्षय खन्ना स्टार बने। रहमान डकैत का रोल उन्होंने निभाया। आलम ये हुआ की लीड किरदाद रणवीर से ज्यादा चर्चा अक्षय की हुई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply