Ind-Pak: तारीख भी तय... मुकाबला भी हुआ तय, तो हो जाइए देखने के लिए तैयार क्रिकेट का सबसे बड़ा टकराव
India-Pakistan (T20 World Cup 2026): भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर फैंन्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सभी अटकलों के बीच अब यह स्पष्ट हो गया है कि टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। इस फैसले के बाद क्रिकेट फैंस के खुशी की लहर सी दौड़ गई है। इस मैच को लेकर पाकिस्तान सरकार की तरफ से हरी झंडी भी मिल गई है। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया है।
इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आ रही है कि बीते दिन यानी 9 फरवरी को श्रीलंका के राष्ट्रपति कुमार दिसानायके और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों के बीच आपसी सहयोग लेकर चर्चा हुआ। जिसके बाद पाकिस्तान की पीएम शहबाज शरीफ ने एक आदेश जारी किया है कि ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम 15 जनवरी को हेने वाले मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी।
रोमांच से भरा होगा मुकाबला
क्रिकेट के दिग्गजों के मुताबिक, अब यह मुकाबला और भी रोमांच से भरा होगा। दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच यह प्रतिस्पर्धा देखने लायक होगी। पिछले मैचों के अनुभव और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला रोमांचक रहने की उम्मीद है। फैंस स्टेडियम और टीवी स्क्रीन दोनों पर इस खेल का आनंद उठाने के लिए तैयार हैं। इस मैच के लिए टिकट बिक्री और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी जल्द ही जारी की जाएगी। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड और प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं, ताकि मैच शांतिपूर्ण और रोमांचक तरीके से संपन्न हो सके।
15 फरवरी को होगा मुकाबला
तो तैयार हो जाइए 15 फरवरी को क्रिकेट के इस महा मुकाबले के लिए। भारत और पाकिस्तान के बीच यह टकराव सिर्फ खेल नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साह का पर्व भी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply