Gold-Silver Price Crash: बजट 2026 से पहले बड़ा झटका, सोना ₹13,000 और चांदी ₹26,000 लुढ़की
Gold-Silver Price Falls Before Budget 2026: यूनियन बजट 2026के पेश होने से ठीक पहले कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर रविवार 01फरवरी को विशेष सत्र के दौरान सोने के भाव में करीब 9प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे 1,38,634रुपये प्रति 10ग्राम दर्ज की गई है। जबकि चांदी के भाव में करीब 9प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे इसकी कीमत 2,65,652रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। इस गिरावट से निवेशक हैरान हैं, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही दोनों धातुओं ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
MCX पर सोने के अप्रैल डिलीवरी वाले फ्यूचर्स में 13,711रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 1,38,634रुपये प्रति 10ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी के मार्च डिलीवरी वाले फ्यूचर्स में 26,273रुपये की भारी गिरावट आई और यह 2,65,652रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का भाव 9प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 4,887अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
बता दें, दिल्ली में चांदी के भाव में 72,500रुपये की गिरावट आई, जिससे यह 3,12,000रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अन्य शहरों में भी इसी तरह की गिरावट देखी गई। दिल्ली में 24कैरेट सोने का भाव ₹16,073प्रति ग्राम, 22कैरेट सोने की कीमत ₹14,735प्रति ग्राम18कैरेट सोने की कीमत ₹12,059प्रति ग्राम है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply