Search KhabarFast

Press ESC to close

'धुरंधर' ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास, तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड़

'धुरंधर' ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास, तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड़

 
Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा है। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में अब तक की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। मेकर्स ने खुद इस बड़ी उपलब्धि की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर सक्सेस पोस्टर शेयर किया है। बुधवार को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें ‘धुरंधर’ को भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बताया गया है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, “थैंक यू इंडिया। गणपति बप्पा मोरिया।” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। 
 
सभी को पीछे छोड़ा 
 
मेकर्स के अनुसार, पैन-इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 33 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस से 831 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं ‘धुरंधर’ ने इसी आंकड़े को पार करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। बता दें कि ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने 821 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे अब ‘धुरंधर’ पीछे छोड़ चुकी है। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो मंगलवार तक ‘धुरंधर’ का कलेक्शन लगभग 782 करोड़ रुपये था और आधिकारिक आंकड़ों में थोड़ा अंतर संभव है। इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार को देखते हुए इसे हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट माना जा रहा है। 
 
सिंगल लैंग्वेज में नया रिकॉर्ड
 
‘धुरंधर’ ने सिंगल लैंग्वेज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अब पहले स्थान पर ‘धुरंधर’ है, जबकि दूसरे नंबर पर ‘पुष्पा 2’, तीसरे स्थान पर ‘छावा’ और चौथे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म शामिल है।
 
इस साल आएगा धुरंधर का पार्ट-2 
 
बता दें कि धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर ने भी काम किया। अब धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast