Search KhabarFast

Press ESC to close

बुकिंग के बाद 48 घंटे में फ्री रिफंड! जानें फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन की नई गाइडलाइन

बुकिंग के बाद 48 घंटे में फ्री रिफंड! जानें फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन की नई गाइडलाइन

Flight Cancellation Rules: भारतीय विमानन उद्योग में यात्रियों के लिए राहत की खबर है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने हाल ही में फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन और रिफंड प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट प्रस्तावित किया है। नए नियमों के तहत अब बुकिंग के 48 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल या मॉडिफाई करने का विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन ये नियम अभी अंतिम रूप में लागू नहीं हुए हैं। DGCAने 30 नवंबर 2025 तक जनता से सुझाव मांगे हैं।

48 घंटे का फ्री कैंसिलेशन विंडो

बता देंस DGCA के प्रस्तावित नियमों के तहत अगर आप टिकट बुक करने के 48 घंटे के अंदर अपनी फ्लाइट कैंसिल या रीशेड्यूल करना चाहते हैं, तो आपको कोई कैंसिलेशन फीस नहीं देनी पड़ेगी। यह सुविधा यात्रियों को बुकिंग के शुरुआती चरण में गलतियां सुधारने का मौका देगी, जैसे कि नाम में स्पेलिंग एरर या तारीखों में बदलाव करना हो। हालांकि, यह विकल्प सभी फ्लाइट्स पर लागू नहीं होगा।

जानकारी के अनुसार, ये बदलाव डोमेस्टिक फ्लाइट्स बुकिंग में संभव है, लेकिन सिर्फ उन टिकटों पर, जिनकी डिपार्चर 5 दिनों बाद हो। ऐसी ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी ये बदलाव किए जाएंगे। लेकिन सिर्फ उन टिकटों पर, जिनकी डिपार्चर 15 दिनों बाद होगा। 48 घंटे की विंडो समाप्त होने के बाद, एयरलाइंस की सामान्य कैंसिलेशन पॉलिसी लागू होगी, जिसमें फीस लग सकती है।

कितने दिनों में पूरा होगा रिफंड प्रोसेस?

यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायत रही है रिफंड में देरी। नए नियमों में इस पर सख्ती की गई है -

  1. सीधे एयरलाइन बुकिंग: रिफंड 7 दिनों के अंदर प्रोसेस होना चाहिए, खासकर क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर।
  2. ट्रैवल एजेंट्स या ऑनलाइन पोर्टल्स के माध्यम से बुकिंग: एयरलाइंस को 21 वर्किंग दिनों के अंदर रिफंड जारी करना होगा। एजेंट्स को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
  3. नाम सुधार: बुकिंग के 24 घंटे के अंदर नाम में छोटी गलती सुधारने पर कोई फीस नहीं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

विदेश से आई दर्दनाक खबर! कुवैत में कैसे हुई 20 भारतीयों की मौत, विशेष विमान से लाए गए शव

Dead Bodies Brought From Kuwait:मिडिल-ईस्ट में हो रहे युद्ध के बीच कुवैत से दर्दनाक खबर सामने आई है। ये खबर भारतीयों से जुड़ी हुई है। कुवैत से 20भारतीयों के शव

रेल यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ी, वंदे भारत-शताब्दी समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; यहां जानें सबकुछ

Train Route Change: उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी चेतावनी जारी की है। कानपुर-लखनऊ रेल खंड पर गंगा पुल के ट्रैक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण 2अप्रैल से 13मई 2026तक कुल 42दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान रोजाना लगभग 8घंटे ट्रेन आवागमन प्रभावित रहेगा, जिससे वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस समेत 50से अधिक ट्रेनों के रूट बदले गए हैं या कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं।

Amarnath Yatra 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, हेल्थ सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य; यहां देखें पूरी गाइडलाइंस

Amarnath Yatra 2026 Registration: श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) ने आज से अमरनाथ यात्रा 2026 का अग्रिम पंजीकरण शुरू कर दिया है। पूरे देश में 554 नामित बैंक शाखाओं के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में भी रजिस्ट्रेशन खुल गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast