Delhi Murder: दिल्ली में सड़क पर हुई दर्दनाक घटना, सरेआम बिजनेसमैन की हत्या, दो डिलीवरी एजेट गिरफ्तार
Delhi Murder: राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार का करने का मामला सामने आया है। जहां एक बिजनेसमैन ने की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बता दें कि दिल्ली का दिल कहें जाने वाले कनॉट प्लेस में एक बीजनेसमैन की पीट-पीट कर तीन फूड डिलीवरी राइडर्स ने हत्या कर दी। यह पूरी वारदात 3 जनवरी को हुई।
जानकारी के मुताबिक, शिवम गुप्ता ने 3 जनवरी की पार्टी करने के लिए दिल्ली की कनॉट प्लेस में गया था। वहां किसी बात को लेकर फूड डिलीवरी एंजेट के साथ उसका विवाद हो गया हो गया। जिसके बाद उन सभी आरोपियों ने शिवम गुप्ता को जमकर पीटाई कर दी। साथ ही उसे अधमरे की हालत में सड़क पर ही छोड़ दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो हफ्ते तक मौत और जिंदगी से जंग लड़ते हुए 19 जनवरी को दम तोड़ दिया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी की मदद के आधार पर जांच में जुट गई है। वहीं फॉरेंसिक जांच के लिए गुप्ता के खून से सने कपड़े ले लिए हैं।
दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तालाश जारी
पुलिस ने बताया कि तीनों हमलावरों ने बहस के बाद गुप्ता को मुक्के मारने और पीटने के लिए हेलमेट का इस्तेमाल किया। फिर वे उसे लोकप्रिय शॉपिंग एरिया में फुटपाथ पर खून से लथपथ छोड़कर चले गए। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply