महाशिवरात्रि पर शमी के पत्तों के खास उपाय, भोलेनाथ की कृपा से पूरी होंगी मनोकामनाएं
Mahashivratri Upay: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखकर विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा में शमी के पत्तों का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि शमी के पत्तों से भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। खासतौर पर शिवरात्रि की रात में किए गए कुछ उपाय जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
कैसे करें उपाय?
माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन सूर्यास्त के बाद शिव जी की पूजा करने के बाद पांच शमी के पत्ते भगवान शिव को अर्पित करने चाहिए। इसके बाद इन पत्तों में से दो पत्तों को लाल कपड़े में लपेटकर धन रखने की तिजोरी या अलमारी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं। माना जाता है कि इस उपाय से व्यक्ति की मनोकामनाएं भी धीरे-धीरे पूरी होती हैं।
शमी के पत्ते हैं फलदायी
वहीं, महाशिवरात्रि के दिन प्रदोष काल की पूजा में 11 शमी के पत्तों का उपयोग भी विशेष फलदायी माना गया है। इस उपाय के लिए 11 शमी के पत्तों को एक लोटा जल में डालें और उस जल को शिवलिंग पर अर्पित करें। धार्मिक विश्वास के अनुसार, इस उपाय से न केवल इच्छाएं पूरी होती हैं, बल्कि विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी मिलने के योग बनते हैं।
सात बार उसकी परिक्रमा करने का महत्व
महाशिवरात्रि की रात शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने का भी खास महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर सात बार उसकी परिक्रमा करें और फिर मन में अपनी इच्छा व्यक्त करे, तो भगवान शिव उसकी कामना जरूर पूरी करते हैं। साथ ही इस उपाय से धन-धान्य की प्राप्ति और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
भोलेनाथ की होती है विशेष कृपा
इसके अलावा सूर्यास्त के बाद महाशिवरात्रि पर शमी के पौधे में जल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की भी कृपा मिलती है। जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती हैं और पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है। इन धार्मिक उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply