क्रिकेट के बीच रिंकू सिंह की पर्सनल लाइफ पर बड़ा अपडेट, प्रिया सरोज संग शादी की डेट हुई पक्की
Rinku Singh-Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख आखिरकार तय हो गई है। दोनों इस साल जून में IPL के बाद शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि क्रिकेट की व्यस्तताओं के कारण शादी की तारीख में कई बार बदलाव करना पड़ा, लेकिन अब जून का महीना फाइनल है। शादी काशी (वाराणसी) में होगी।
शादी की तारीख में बार-बार बदलाव
शादी की तारीख में बार-बार बदलाव की वजह रिंकू की क्रिकेट प्रतिबद्धताएं रहीं। शुरुआत में विवाह 18नवंबर 2025को वाराणसी के ताज होटल में तय था, लेकिन घरेलू क्रिकेट सीजन के चलते इसे टाल दिया गया। फिर फरवरी 2026की डेट फिक्स हुई, लेकिन टी-20वर्ल्ड कप (फरवरी-मार्च 2026) और आईपीएल (मार्च-मई 2026) के कारण इसे भी आगे बढ़ाना पड़ा। परिवार के मुताबिक, अब आईपीएल खत्म होने के बाद जून में शादी होगी। सोनू सिंह ने कहा कि पहले 11-12जून की तारीख पर विचार था, लेकिन आईपीएल फाइनल की व्यस्तता को देखते हुए नई डेट निकाली जाएगी।
जून 2025में हुई थी सगाई
मालूम हो कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की जोड़ी पिछले साल से चर्चा में है। दोनों की सगाई 8जून 2025को लखनऊ के एक लग्जरी होटल में हुई थी। इस समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, अभिनेत्री जया बच्चन और क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार जैसी हस्तियां शामिल हुईं। सगाई एक निजी लेकिन भव्य कार्यक्रम था, जिसमें राजनीति और क्रिकेट जगत के लोग एक साथ नजर आए।
बता दें, प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद और भारत की सबसे युवा महिला सांसद हैं। लेकिन पेशे से वकील हैं। रिंकू सिंह, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL खेलते हैं, ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जहां प्रिया ने उनकी तस्वीरें लाइक कीं। बाद में दोनों के परिवारों ने इसे अरेंज्ड मैरिज में बदल दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply