HARYANA NEWS: रिश्वत कांड में फंस गया प्रधान सिपाही, हिसार में 1 लाख रुपये लेते पकड़ा गया
HARYANA NEWS: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान सिपाही दिनेश को हिसार में 1,00,000रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 04दिनांक 9 फरवरी को धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोने हिसार में मामला दर्ज किया गया है।
मामला संक्षेप मेंशिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 20 दिसंबर 2025को उसके भतीजों नवीन, सचिन, आशीष एवं ध्रुव का कमल पुत्र राजपाल व अन्य निवासी आजाद नगर, गीता कॉलोनी, हिसार के साथ सेक्टर-13, हिसार में झगड़ा हुआ था। इस संबंध में थाना सिविल लाइन, हिसार में अभियोग संख्या 468/25विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार, उसके भतीजे ध्रुव को उक्त मामले में गिरफ्तार कर 09.01.2026को जयप्रकाश, थाना सिविल लाइन, हिसार द्वारा सेंट्रल जेल हिसार भेजा गया था। आरोप है कि जयप्रकाश ने ध्रुव को शीघ्र रिहा करवाने, चालान शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत करने तथा जमानत में सहूलियत दिलाने के लिए प्रधान सिपाही के माध्यम से 1,00,000रुपये की रिश्वत की मांग की।
1 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
शिकायत की पुष्टि के उपरांत निरीक्षक फतेह सिंह के नेतृत्व में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम द्वारा छापेमारी की गई और आरोपी प्रधान सिपाही को 1लाख रुपए रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले ने एएसआई जयप्रकाश की संलिप्तता के बारे में जांच जारी है|
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply