'जो कयामत के दिन आने का....ऐसी ही सड़ गल जाएंगे', बाबरी ढांचे के पुननिर्माण पर बोले सीएम योगी
CM Yogi On Babri Masjid: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर बाबरी मस्जिद के पुननिर्माण पर अपनी बात रखी है। दरअसल, सीएम योगी बाराबंकी जिले में श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित दशम श्री हनुमान विराट महायज्ञ एंव रामार्चा पूजन में हिस्सा ले रहे थे।
इस दौरान सीएम योगी न कहा कि कि यह सरकार जो बोलती है वो करके दिखाती है। हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि कयामत के दिन तक भी बाबर ढांचे का पुनर्निमाण कभी नहीं होगा। कयामत तक बाबर ढांचा नहीं बनेगा।
रामभक्त पर गोली चला था- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे है, वो ऐसे ही सड़ गल जाएंगे, कभी वो दिन नहीं आएगा। कुछ लोग अवसरवादी रवैया अपनाते हैं। जब संकट आता है, तो राम याद आते है, बाकी राम को भूल जाते हैं। इसलिए भगवान राम भी उनको भूल गए हैं। उन्होंने कहाकि इन रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं बची है, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे।
कानून तोड़ेगा तो...
CM योगी ने कहा कि कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। सीएम योगी ने कहा कि यहां का कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे, नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की तरफ जाता है। उन्होंने कहा कि कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होगा। सीएम योगी ने कहा कि श्रीराम मंदिर में भव्य केसरिया ध्वज लहरा रहा है, ये केसरिया ध्वज हमेशा ही भारत के इस गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply