संसद में गरजे अखिलेश, अमेरिका संग ट्रेड डील पर बोले- ढील हुई है, हलवा के बहाने सरकार पर तंज
Akhilesh Yadav Loksabha Speech: लोकसभा बजट सत्र के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी बोलने का मौका मिला। जिसके बाद अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा। अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका से डील नहीं ढील हुई है। उन्होंने तंज हल्जे में कहा कि जीरो बड़ा या 18? बजट पहले आया है या पहले डील हुई? और अगर यही होना था तो 11 महीने तक इंतजार क्यों किया गया?
अखिलेश यादव ने कहा कि बजट आने से पहले और बजट आने के बाद पूरे देश में ट्रेड डील को लेकर हल्ला मचाया जा रहा है। भाजपा दावा कर रही है कि हमने कई देशों से फ्री ट्रेड डील कर ली है। अखिलेश यादव ने कहा कि उनसे पूछना चाहूंगा कि कितने देश बचे हैं, जिनसे फ्री ट्रेड नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रुपए को लेकर उम्र पर सवाल उठाते थे, इस डील के बाद रुपया कहां जाएगा। सपा प्रमुख ने कहा कि बजट दिशाहीन है और गरीब, पिछड़े, दलित के लिए कुछ नहीं है।
अखिलेश यादव के निशाने पर सरकार
बजट में उत्तर प्रदेश की उपेक्षा की बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी जैसे बड़े राज्यों के लिए कोई खास योजना शुरू नहीं की गई। जिससे यूपी के 25 करोड़ लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। जबकी यहां डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री आते हैं लेकिन, भारत सरकार के बजट से वहां कोई भी एक्सप्रेसवे नहीं बन सका है, जो भी बने हैं, उस क्वालिटी के नहीं हैं, जैसे विकसीत भारत की क्वालिटी होनी चाहिए।
किसान क्या उगाएगा-अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने बात कही थी लेकिन, इस डील के बाद हमारे किसानों का हाल क्या होगा? जब सब कुछ विदेश से ही लाया जाएगा, तो किसान क्या उगाएगा और क्या बेच पाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने एग्री इंफ्रा, मंडिया तैयार करने की बात कही थी लेकिन, किसानों को आज भी एमएसपी की कानूनी गारंटी सरकार ने नहीं दी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply