Haryana News: अंबाला कोर्ट को मिली बम धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा
Haryana News: हरियाणा के अंबाला की कोर्ट को मेल के जरिए बॉम्ब से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद मौके पर बम स्क्वॉड की टीम और पुलिस प्रशासन पहुंचा और जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए SHO सिटी थाना ने बताया कि मेल से धमकी आने के बाद पूरी तरह जांच की जा रही है और कोर्ट में आने वालों की चेकिंग की जा रही है।
अंबाला की कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद आज एक बार फिर से कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला है, दरअसल अंबाला में धमकियां मिलना आम बात हो चुकी है बीते दिनों अंबाला के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली थी और उसके बाद अब अंबाला की कोर्ट को आज सुबह बम से उड़ने की धमकी मिली, जिसके बाद बम निरोधक टीम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और कोर्ट की चेकिंग शुरू कर दी जानकारी देते हुए अंबाला सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि मिल के जरिए कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली थी जिसके बाद सिटी में कोर्ट की चेकिंग कर रही है और अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया है हालांकि रूटीन में यह चेकिंग चलती रहती है।
पहले भी अंबाला के स्कूलों को मिली थी धमकियां
इस बारे में जब कोर्ट के वकीलों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर इस प्रकार की कोई भी धमकियां मिल रही है तो प्रशासन को सख्त रुख अपनाना चाहिए। पहले ही पूरी कोर्ट को खाली करवा देना चाहिए था, उन्होंने बताया कि इस प्रकार किस प्रकार मिलने का सिलसिला लगातार चल रहा है इससे पहले अंबाला के स्कूलों को भी धमकी मिली थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply