Today Gold-Silver Price: जल्दी से करें खरीदारी, सोना‑चांदी ने फिर रफ्तार, जानें क्या है नया रेट
Today Gold-Silver Price:गिरावट के बाद एक बार फिर सोने-चांदी के बाजार में जबरदस्त तेज़ी देखने को मिली है। पिछले दिनों भारी गिरावट के बाद आज दोनों धातुओं ने फिर रिबाउंड किया है। जिससे खरीददारों और निवेशकों में हलचल बढ़ गई है। सोना में करीब 2,697 की तेजी के साथ 1,58,148 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी मेंएक दिन में रिकॉर्ड 13,008 रुपये के बढ़ोत्तरी के साथ 2,62,745 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में भी उछाल दर्ज की गई है, जहां 24 कैरेट (10 ग्राम) सोना लगभग 1,52,500 से ₹1,58,990 रुपये के बीच मिल रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 1,45,750 और 1,46,600 रुपये (10 ग्राम) के आसपास मिल रहा है है। चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई है और यह 2,73,999 से 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
चलिए जानते है अन्य शहरों में सोने-चांदी का हाल
अर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरट सोना 158,560 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।वहीं 22 कैरट सोने की कीमत 145,350 रुपये है। चांदी की कीमत 300,900 रुपये प्रति किलो है।जयपुर में 24 कैरट सोने का भाव 156,750 रुपये है. वहीं 22 कैरट सोने की कीमत 143,700 रुपये है। चांदी की कीमत 284,900 रुपये प्रति किलो है।वहींपटना में 24 कैरट सोने का भाव 158,540 रुपये है। वहीं 22 कैरट सोने की कीमत 145,334 रुपये है। चांदी की कीमत 284,900 रुपये प्रति किलो है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply