महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद दुर्लभ संयोग, शुभ योगों से चमकेगी राशियों की किस्मत
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि को लेकर इस साल धार्मिक और ज्योतिषीय जगत में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि पर लगभग 300 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे भगवान शिव की विशेष कृपा का संकेत माना जा रहा है। वैसे तो साल में 12 शिवरात्रि आती हैं, लेकिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि का महत्व सबसे अधिक होता है। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा, व्रत और साधना का फल कई गुना बढ़ जाता है।
बनेंगे 8 शुभ योग
ज्योतिषाचार्य मुकेश भारद्वाज के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के दिन एक साथ 8 शुभ योगों बनने वाला रहा है। इतने शुभ योगों का एक साथ बनना बेहद दुर्लभ माना जाता है। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ आकर त्रिग्रही योग बना रहे हैं। इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र रहेगा, जिसे भगवान शिव का प्रिय नक्षत्र माना जाता है। इसके अलावा व्यतिपात योग, वरियान योग, ध्रुव योग और राज योग का संयोग इस महाशिवरात्रि को और भी खास बना रहा है।
इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
ज्योतिष के अनुसार, इन शुभ योगों का विशेष लाभ कुछ राशियों को मिलने वाला है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में उन्नति लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों के लिए नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। वहीं मेष राशि के जातकों के लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
क्या है शुभ मुहूर्त?
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 5:06 बजे शुरू होगी और 16 फरवरी को सुबह 5:32 बजे समाप्त होगी। चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा और जागरण रात्रि में किए जाते हैं, इसलिए इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी की रात को ही मनाई जाएगी।
रुद्राभिषेक का विशेष महत्व
महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। विवाह में देरी या वैवाहिक जीवन की परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए भी महाशिवरात्रि का व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply