'The 50' में रजत दलाल और प्रिंस नरूला की जबरदस्त तकरार, फैंस हुए हैरान
Rajat Dalal-Prince Narula clash in The 50: रियलिटी टीवी की दुनिया में एक बार फिर ड्रामा का तड़का लग गया है। नए रियलिटी शो 'The 50' के लेटेस्ट प्रोमो में प्रिंस नरूला और रजत दलाल के बीच हुई तीखी बहस देखने को मिली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस प्रोमो में दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच बहस इतनी गर्म हो जाती है कि मामला हाथापाई तक पहुंचने की कगार पर पहुंच जाता है। फैंस इसे देखकर हैरान हैं और शो की शुरुआत से ही हंगामे की उम्मीद कर रहे हैं।
प्रिंस और रजत के बीच बहस
'The 50' एक टास्क-बेस्ड रियलिटी शो है, जिसमें 50यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। हालिया प्रोमो में दिखाया गया है कि एक टास्क के दौरान प्रिंस और रजत के बीच बहस शुरू होती है। रजत प्रिंस पर डबल स्टैंडर्ड का आरोप लगाते हैं, जबकि प्रिंस उन्हें 'गर्मी मत दिखाइयो' कहकर चेतावनी देते हैं। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती है, जिसमें गुस्सा और चिल्लाहट साफ नजर आती है। अन्य कंटेस्टेंट्स बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना रहता है। वीडियो फुटेज में 'रजत वर्सेज प्रिंस' का टेक्स्ट ओवरले दिखाया गया है, जो इस झगड़े को हाइलाइट करता है।
यह झगड़ा दोनों के पुराने विवाद की याद दिलाता है। दरअसल, प्रिंस नरूला का एल्विश यादव से 'रोडीज: डबल क्रॉस' के दौरान विवाद हुआ था, जिसमें रजत दलाल ने मध्यस्थता करने की कोशिश की थी। लेकिन मामला बिगड़ गया और सोशल मीडिया पर दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। प्रिंस ने एल्विश पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 15-20लोगों के साथ होटल बुलाया, जबकि रजत ने खुद को पीसमेकर बताया। अब यही पुराना विवाद 'The 50' में फिर से उबलता नजर आ रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह राइवलरी शो को टीआरपी देने में मदद करेगी, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच ज्यादा टकराव भी पैदा कर सकती है।
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़
सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स रजत को 'गुंडा' कह रहे हैं, जबकि कुछ प्रिंस के सख्त रवैये की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'रजत हमेशा की तरह आक्रामक, लेकिन प्रिंस ने सही जवाब दिया।' वहीं, कुछ फैंस इसे स्क्रिप्टेड ड्रामा बता रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply