HARYANA NEWS: कोसली में रिश्तों का खून, भांजे ने मामा की पीट-पीटकर की हत्या
HARYANA NEWS: हरियाणा के कोसली के गांव बव्वा में लेन-देन के विवाद को लेकर भांजे ने अपने मामा परशुराम की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल मामा की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
कोसली के गांव बव्वा में रिश्तों को शर्मसार करती एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह वारदात करीब रात 9 बजे की बताई जा रही है, जब भांजे ने ही अपने मामा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर जिले में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लेन देन को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार गांव दाखोरा निवासी रोहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ करीब रात 9 बजे गांव बव्वा में अपने मामा परशुराम के घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी लेन-देन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बातचीत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि रोहित और उसके साथ आए लोगों ने परशुराम के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान परशुराम ने दम तोड़ दिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। छोटी-छोटी बातों पर हिंसा और हत्या जैसी वारदातें होना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जबकि कानून का डर लगातार कम होता नजर आ रहा है।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply