महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों को मिल सकती है तरक्की
Mahashivratri 2026: इस साल महाशिवरात्रि का पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। साल 2026 में महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा और अगले दिन यानी 16 फरवरी को व्रत का पारण किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 16 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही मंगल ग्रह मौजूद रहेंगे। लगभग 18 महीनों बाद मंगल का मकर राशि में आना इस युति को और भी विशेष बना रहा है।
चंद्रमा और मंगल की इस युति से महालक्ष्मी राजयोग बनने की स्थिति बन रही है, जिसे धन, सफलता और प्रगति का योग माना जाता है। कहा जा रहा है कि इस राजयोग का सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर वृष, मकर और मेष राशि वालों के लिए ये समय शुभ संकेत लेकर आ सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए ये योग भाग्य का पूरा साथ दे सकता है। करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है, जिससे प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है। छात्रों के लिए भी ये समय अनुकूल बताया जा रहा है, खासकर वे छात्र जो विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं। इसके अलावा धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और यात्रा के योग भी बन सकते हैं। लंबे समय से अटकी इच्छाएं पूरी होने के संकेत भी देखने को मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह राजयोग बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये योग उनकी ही राशि में बन रहा है। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यक्तित्व में नई ऊर्जा और चमक देखने को मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के इच्छुक लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस या साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बातचीत आगे बढ़ सकती है।
मेष राशि
मेष राशि के लिए भी महालक्ष्मी राजयोग शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार करने वालों को नए प्रोजेक्ट और लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं और पारिवारिक रिश्ते, खासकर पिता के साथ, मजबूत होंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply