‘ये इंसान खास था, जीता-जाता इतिहास था...’ भाजपा पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कसा तंज
Navjot Singh Sidhu on BJP: केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में एक मेमोरियल बनाने का फैसला किया है। इस पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "जब इंसान चला जाता है तो उसके साथ सारे बैर मिट जाते हैं। लेकिन यहां पर राजनीति हो रही है। मैं छोटा सा सवाल करता हूं कि अगर अटल जी का संस्कार होना होता और कोई कहता कि राज घाट पर नहीं होगा वहां स्मारक नहीं बनेगा, कहीं और बनेगा तो कैसा लगता?।ये मसला किसी पार्टी का नहीं देश के इतिहास का है। ये इंसान खास था, जीता-जाता इतिहास था। उचित को जानकर उस पर अमल ना करना कायरता है। बड़ा दिल होना चाहिए।
राजधानी दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज, 28 दिसंबर 2024 को करीब जाना है। आपको बता दें कि 2004 से 2014 तक डॉ. मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री रहे। बीते गुरुवार को92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बता दें कि प्रेस रिलीज जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह सरकार को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ। केंद्रिय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला गया। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि उनके स्मारक के लिए सरकार जगह आंविटत करेगी।
Leave a Reply