बिहार में एक बार फिर गिरा 'भ्रष्टाचार का पुल', सिवान की गंडक नहर में पानी आते ही हुआ हादसा
Bihar Bridge Collapse: सीवान के दरौंदा प्रखंड के रमगढ़ा में गंडक नहर पर बना छोटा पुल टूट गया। पटेढ़ी बाजार और दारौंदा प्रखंड को जोड़ने वाले पुल के टूटने से आम लोगों को काफी परेशानी होगी। कुछ दिन पहले बिहार के अररिया में एक पुल ढह गया था। उस पुल को बनाने में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इससे पहले भी बिहार में कई बड़ी लागत वाले पुल के पिलर बह जाने से पानी बह चुका है। सीवान में भी नहर पर बने पुल का एक ही पिलर था और उसी पिलर के बह जाने से पुल ढह गया।
अररिया जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक पुल पूरी तरह से नदी में डूब गया। यह पुल अररिया के पड़किया घाट पर बना है। बकरा नदी पर बने इस पुल के निर्माण में करोड़ों रुपये की लागत आई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि पुल बने अभी एक साल भी नहीं हुआ है। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय लापरवाही के कारण यह घटना सामने आई है। पुल की लागत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पड़रिया पुल के तीन खंभे नदी में बह गये, जिससे पुल टूट गया।
उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल
इस पुल के निर्माण के लिए स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल और सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सरकार से पैरवी की थी। इतना ही नहीं जब यह पुल बना तो पहली बार बाढ़ के कारण नदी का किनारा बह गया था, इसके बाद नदी को किनारे से जोड़ने के लिए 12 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण शुरू हुआ। लेकिन विभागीय लापरवाही व संवेदक के अनियमित कार्य के कारण मंगलवार को पुल बकरा नदी में समा गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply