कुलगाम से अगवा किया गया आर्मी का जवान, कार में मिले खून के निशान
Soldier Kidnapped: जम्मू कश्मीर के कुलगामसे एक बुरी खबर आई है। जहां एक सेना के जवान का अपहरण कर लिया गया है। सेना ने जवान की खोजबीन के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। आर्मी के जिस जवान का अपहरण किया गया है, उसका नाम जावेद अहमद वानीहै।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8बजे जावेद लापता हो गए। उनकी कार शाम को पारनहाल में बरामद हुई थी। वानी कुलगाम के अचथल क्षेत्र के रहने वाले हैं। जवान के परिजनों ने दावा किया है कि शनिवार शाम से वो लापता हैं। परिजनों को वो कार भी मिली है, जिससे वो घर से गए थे।
बीती रात करीब 8 बजे वह अपने घर से खाने-पीने का सामान लेने के लिए चावलगाम के लिए निकले थे, जिसके बाद से वह लापता है। वह अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आए तो पड़ोसियों और गांव के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी खोजबीन शुरू की।इस दौरान पारनहाल के पास उनकी कार मिल गई। परिजनों ने पाया कि कार लॉक नहीं थी। कार के अंदर वानी की चप्पल और खून के निशान भी मिले थे, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।अपहरण की सूचना मिलते ही सेना ने जवान की खोजबीन के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया है।
Leave a Reply