अशोक गहलोत की सुरक्षा में अचानक लगाई एडीजी इंटेलिजेंस की टीम, जानें क्या है कारण
जयपुर: बीजेपी पार्टी आज राजस्थान में अपना नए मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान करेंगी। इस बीच खबर सामने आई है कि राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सुरक्षा बढ़ा दी है। हालांकि इसका कारण राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद हो रहा प्रदर्शन बताया गया है।
अशोक गहलोत की बढ़ाई सुरक्षा
दरअसल हाल ही में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कल दी थी। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी समते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस मामाले में राजस्थान में प्रदर्शन हो रहा है जिसके चलते अशोक गहलोत को सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा में एडीजी इंटेलिजेंस की टीम लगाई गई है।
गोगामेड़ी हत्या का आंदोलन बताया कारण
गौरतलब है कि गोगामेड़ी की हत्या के दोनों आरोपी नितिन फौजी और रोहित के साथ उनके तीसरे साथी उधम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हत्या से पहले उन्हें 50-50 हजार रुपए मिले थे। पकड़े जाने से पहले उनका प्लान चंडीगढ़ से गोवा भाग जाने का था। उन्होंने चंडीगढ़ में फर्जी आईडी कार्ड के जरिए एक होटल में रूम बुक किया था।
पूछताछ में शूटरों ने बताया पूरा प्लान
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के बाद दोनों शूटर गोवा जाने वाले थे। फिर वहां से साउथ में समय काटना था। करीब 20 दिन काटने के बाद उनके पासपोर्ट और वीजा का इंतजाम किया जाना था। रोहित एक रेप केस में जेल जा चुका था, वहीं उसे लगता था कि सुखदेव गोगामेड़ी ने ही उसे जेल करवाई थी।
Leave a Reply