Karachi Fire: कराची के मॉल में अज्ञात कारणों से लगी आग, 9 लोगों की मौत
Pakistan Karachi Fire: पाकिस्तान के कराची में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें कि जहां मॉल में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई हैजबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सकी जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है।
कराची के मॉल में लगी भीषण आग
जानकारी के अनुसार, राशिद मिन्हास रोड पर स्थित आरजे मॉल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1घायल हो गया है। इसकी सूचना खुद कराची पुलिस ने दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि नौ शव अस्पतालों में लाए गए हैं। वहीं एक 18वर्षीय घायल लड़की को अभी सिविल अस्पताल कराची में भर्ती कराया गया था।
हादसे में 9 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि मॉल में लोग शॉपिंग के लिए पहुंचे हुए थे। अचनाक कही से आग का धुंआ नजर आने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ लोगों को इस हादसे से सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। एक अभी भी घायल बताया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पाया लिया है।
Leave a Reply