दस मिनट तक 1900°C में हुई सुनीता की अग्निपरीक्षा, जानें लैंडिंग के दौरान क्यों टूटा संपर्क?

Sunita Williams Landing: अंतरिक्ष में करीब 9महीनों का सफर तय कर आज नासा के एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस लौट चुके हैं। उनके साथ दो अन्य अंतरिक्ष यात्री भी लौटे हैं। उनका यान तड़के 3:27बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर लैंड हुआ। लेकिन इस बीच एक ऐसा भी समय आया जब ग्राउंड पर बैठे मिशन कंट्रोल से ड्रैगन कैप्सूल का कनेक्शन टूट गया था। जिसे कम्युनिकेशन ब्लैकआउट कहते है। इस दौरान सभी की सांसे अटक गई।
जब 10मिनट के लिए टूटा संपर्क
आज तड़के 3:27बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर नासा के एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का स्पेस लैंड हुआ। लेकिन लैंडिंग के दौरान एक ऐसा भी पल आया जब नासा के वैज्ञानिकों और सुनीता विलियम्स का संपर्क टूट गया था। ये संपर्क 10मिनट के लिए टूटा था, लेकिन कुछ देर बाद संपर्क फिर से बहाल हुआ। लेकिन इस 10मिनट ने सभी को डरा दिया था।
लेकिन 10मिनट का यह ब्लैकआउट का समय किसी भी स्पेसक्राफ्ट के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के लिए बहुत निर्णायक होता है। इस दौरान तापमान सामान्य से बहुत अधिक होता है, जिस वजह से स्पेसक्राफ्ट के क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है।
केसै होता कम्युनिकेशन ब्लैकआउट?
जब कैप्सूल धरती के वायुमंडल में आता है तब उसकी रफ्तार लगभग 28000 किमी प्रति घंटे हो जाती है। इस रफ्तार से कैप्सूल और वायुमंडल के बीच फ्रिक्शन हो जाता है। इस वजह से कैप्सूल 3500 फेरेनाइट तक गर्म हो जाता है। लेकिन कैप्सूल में लगीं विशेष धातुएं कैप्सूल को उस गर्मी से बचाती हैं। इस दौरान कैप्सूल का सिग्नल टूट जाता है। बता दें, कैप्सूल की ऊपरी परत में हीट शिल्ड टाइल्स लगे हुए हैं, जो अंतरिक्ष यात्री को तापमान महसूस नहीं होने देते। इसी वजह से सुनीता विलियम्स के स्पेस का संपर्क टूट गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply