महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का 89 साल की उम्र में हुआ निधन
Arun Manilal Gandhi passed away:महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका 89 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। अरुण के बेटे तुषार गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अरुण का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा।
अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। वह महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के बेटे थे। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर एक कार्यकर्ता रूप में काम करते रहे। उन्होंने किताबें भी लिखीं, जिसमें 'द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी' प्रसिद्ध है।
अरुण सालों पहले अमेरिका में बस चुके थे। वह भी महात्मा गांधी की तरह अहिंसा को बहुत महत्व देते थे, इसलिए उन्होंने क्रिश्चियन ब्रदर्स यूनिवर्सिटी में अहिंसा से जुड़े एक इंस्टीट्यूट को स्थापित किया। वहीं अरुण गांधी ने कुछ किताबें भी लिखी हैं। इनमें द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी प्रमुख हैं।
अरुण गांधी 1987 में अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस गए थे। यहां उन्होंने अपने जीवन के कई साल टेनेसी राज्य के मेम्फिस में गुजारे। यहां उन्होंने क्रिश्चियन ब्रदर्स यूनिवर्सिटी में अहिंसा से जुड़े एक संस्थान की भी स्थापना की थी।
Leave a Reply