Horoscope Today 14 July 2025, Aaj Ka Rashifal: सावन के पहले सोमवार के दिन किस की चमकेगी किस्मत और कौन करेगा संघर्ष, जानें क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे?

HOROSCOPE TODAY 14 July 2025 AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 जुलाई 2025, सोमवार का दिन विशेष है। आज सावन का पहला सोमवार भी है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। यह दिन कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त की मदद से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने किसी खास दोस्त की आर्थिक मदद कर सकते है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। पुराने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। IT क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन अपने कामो को लेकर टेंशन रहेगी। जो लोग नौकरी करते हैं, उनके कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। आपको बहुत सारे कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। पढ़ाई में लापरवाही करने वाले बच्चों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचना होगा। आपको बहुत ही सोच समझकर बात करने की जरूरत है। आप कहीं घूमने के लिए जा सकते है। आपको बिजनेस में भी अच्छा धन लाभ मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer)
आज के दिन कर्क राशि के जातकों की कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपकी सभी योजनाएं सफल रहेंगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को भी कोई नया पद मिल सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। भाई-बहनों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने किसी पुराने दोस्त से मिल सकते है। आपके धर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको बहुत ही सोच समझकर बात करने की जरूरत है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों में लापरवाही करने से बचे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विज्ञान और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आपके पुराने कार्यों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके बड़ो द्वारा दिया गया सुझाव आपके काम आयेगा। व्यापार सम्बन्धी बैठक में आप अच्छे से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में मदद मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र आज कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जातकों आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, लेकिन अतिउत्साही होना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कारोबार में तरक्की होगी। आजके दिन आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन आपको जीवनसाथी की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। माता या घर में कोई आज आपको पैसे दे सकता है जिससे धन प्राप्ती का योग बन रहा है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज चला आ रहा था,तो वह काफी हद तक कम होगा। सेहत अच्छी रहने से सभी कार्य को आसानी से कर पाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी और आपका प्रमोशन भी हो सकता है। अपने विरोधियों को चतुर बुद्धि का प्रयोग करके मात देने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले जातकों आज अपने मन को स्थिर रखने की आवश्यकता है। स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई लिखाई में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अधिक परिश्रम भरा रहने वाला है। आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। सेहत से जुड़ी परेशानी के चलते आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। जिस कारण अनियोजित खर्च में बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मन शांत रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कहीं दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके काम से अधिकारीखुश नजर आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेने वाला है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन आपके कुछ अनावश्यक खर्च काबू से बाहर रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी बेहद जरूरी है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक पढ़ाई लिखाई में अच्छा करने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आज आप किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है,जिससे आपका मान सम्मान बना रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपका काम आपके मन-मुताबिक होगा। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा होने की संभावना है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपका मन लगेगा। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। खुद को शांत बनाये रखेंगे तो इसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply