पहले बसपा..फिर कांग्रेस...2019 में जजपा, अब इस बड़ी पार्टी में शामिल हुआ हरियाणा का ये दिग्गज नेता
Haryana News: हरियाणा में चुनाई सरगर्मियां तेज हो गयी है, ऐसे में राजनेताओं का दलबदल का सिलसिला जारी है। यमुनानगर की जगाधरी विधानसभा सीट पर जेजेपी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने जेजेपी को अलविदा कह दिया है। अर्जुन सिंह ने अपने साथियों के साथ शुक्रवार को बसपा का दामन थाम लिया। जगाधरी के गावं देवधर में जोइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। BSP के प्रदेश अध्यक्ष राजेश, प्रदेश प्रभारी के साथ साथ पार्टी के बड़े नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व विधायक को पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया। अर्जुन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरी पुराने घर में वापसी हुई है जिससे मुझे बेहद खुशी है। उन्होंने गठबंधन सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि गठबंधन सरकार में नेताओं ने त्राहि त्राहि की है। जिससे उनकी आत्मा को फेस पहुंचती थी। आने वाले दिनों में बीजेपी के साथ जिप गठबंधन को लेकर भी उन्होंने कहा कि अब यह फैसला जेपी को करना है कि वह बीजेपी के साथ गठबंधन में रहेंगे या नहीं लेकिन मैं तो पार्टी छोड़ दी है। अर्जुन सिंह ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती के तारीफ के पुल भी बांधे है।
2005 में छछरौली हलके से विधायक थे
आपको बता दे अर्जुन सिंह बसपा की टिकट पर 2005 में छछरौली हलके से विधायक बने। उसके बाद अर्जुन सिंह कांग्रेस पार्ट में शामिल हुए। 2019 विधानसभा से पहले अर्जुन सिंह जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के रथ पर सवार हुए थे। खदरी में हुई जनसभा में दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई थी। जेजेपी में अर्जुन सिंह को पहले अध्यक्ष और फिर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। अर्जुन सिंह ने चार अक्टूबर को अपने पद और पार्टी छोड़ दी थी और अपना इस्तीफा पार्टी हाई कमान को सौंप दिया था।
अब एक बार फिर अर्जुन सिंह हाथी पर सवार हुए है, उनके साथ हज़ारो साथी बसपा में शामिल हुए। जगाधरी हलके में राजनीति समीकरण लगातार बदल रहे हैं, हॉट सीट कही जाने वाली जगाधरी विधानसभा पर सभी नेता अपने अपने स्टाइल से कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे है।
Leave a Reply