Anshuman Gaikwad Passes Away: पूर्व कोच और दिग्गज क्रिकेट का अंशुमान गायकवाड़ का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Anshuman Gaikwad Passes Away:टीम इंडिया के कोच रहे और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का बीमारी के कारण निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रह थे। उन्होंने ब्लड कैंसर की बीमारी थी। अर्थिक तंगी से परेशान अंशुमान की मदद के लिए पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपनी पेंशन डोनेट करने का फैसला किया था।
कपिल देव के साथ-साथ कई क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड की मदद के लिए आगे आए थे। मोहिदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, मदन लाल और कीर्ति आजाद ने उनकी मदद की थी। इसके साथ ही बीसीसीआई ने उनके इलाज के लिए एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। उनके निधन पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।
पीएम मोदी ने जताया दुख
अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि श्री अंशुमन गायकवाड़ जी को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और उत्कृष्ट कोच थे। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।
कुछ ऐसा था उनका करियर
27 दिसंबर 1974 को वेस्टइंडिज के खिलाफ अंशुमन गायकवाड़ ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 40 टेस्ट मैचों के अपने करियर में 30.07 की औसत से 1985 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल रहे। उन्होंने एक बार दोहरा शतक भी लगाया है। गायकवाड़ ने भारत के लिए 15 वनडे मैचों में भी शिरकत की, जिसमें उनके नाम पर 20.69 की औसत से 269 रन दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने 1997-99 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की भूमिका निभाई थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply