Breaking: सुबह के शन्नाटे में हुआ एनकाउंटर , संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर शाहरुख पठान ढेर

Sharukh Pathan Encounter: मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गिरोह के कुख्यात शार्पशूटर शाहरुख पठान को एक तीव्र मुठभेड़ में मार गिराया। खालापार निवासी शाहरुख, जो हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों में वांछित था। उसने रोहाना मार्ग पर पुलिस पर 10 से अधिक राउंड फायरिंग की। STF ने जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया।
एक दर्जन से अधिक मामले थे दर्ज
उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल, यूपी के मुजफ्फरनगर में मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गिरोह के कुख्यात शार्प शूटर शाहरुख पठान को एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। जानकारी के अनुसार, शाहरुख पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। घटनास्थल पर STF ने 3पिस्तौलें, 60से अधिक कारतूस, और एक कार बरामद की। साथ ही, पुलिस को शाहरुख के पास से एक 9एमएम की देसी पिस्तौल भी मिली।
संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था संजीव
पुलिस के अनुसार, शाहरुख पठान संजीव जीवा गिरोह का एक शार्प शूटर था, जिसके खिलाफ हत्या और उगाही के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। वर्ष 2015में उसने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत में आसिफ जायदा नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी के बाद जेल में रहते हुए वह संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी के संपर्क में आया और जीवा के गिरोह के लिए काम करने लगा।
कौन हैं शाहरूख पठान?
शाहरुख पठान, जेल में कुछ समय बिताने के बाद 2016में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस से फरार हो गया था। फरारी के दौरान, संजीव जीवा के इशारे पर उसने 2019में हरिद्वार में कंबल व्यापारी गोल्डी की हत्या कर दी थी। उसी दौरान, उसने 2019में मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र में आसिफ जायदा हत्याकांड के गवाह, आसिफ के पिता की भी हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद शाहरुख पर 40हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में उसे फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जहां गोल्डी हत्याकांड में उसे और संजीव जीवा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हाल ही में, जमानत पर रिहा होने के बाद, पिछले छह महीनों से वह हत्या के मामलों में गवाही देने वालों को धमकाने और हत्या के प्रयास में शामिल था, जिसके चलते संभल में उसके खिलाफ हत्या केमामले भी दर्ज थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply