Weather Update: मॉनसून के बाद की बारिश ने दिल्ली-NCR को भिगोया, कई राज्यों में भी अलर्ट; जानें अगले 48 घंटों का मौसम अपडेट

IMD Rainfall Alert: उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में मॉनसून के बाद बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। देर रात से शुरु हुई बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी रही। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह बारिश 6अक्टूबर से शुरू हुई जोरदार गतिविधि का हिस्सा है, जो 7अक्टूबर के दोपहर तक जारी रहेगी। इस दौरान काले बादल छाए रहेंगे और और तेज हवाएं भी चलेगी। लेकिन इसके बाद मौसम में काफी कमी आने की उम्मीद है और आसमान भी बिल्कुल साफ हो जाएगा।
दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली-NCR में आज 7अक्टूबर सुबह के समय हल्की बारिश के साथ बौछारें देखने को मिलीं, जिससे सड़कों पर हल्का जलभराव और यातायात में कुछ व्यवधान हुआ। अधिकतम तापमान 26-27डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम 21-22डिग्री के बीच दर्ज किया गया। हवा की गति 10-15किमी/घंटा रही। IMD ने बताया कि 07अक्टूबर को हल्की या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 27°C, न्यूनतम 21°C। शाम तक बारिश रुक सकती है। वहीं, 08अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा इस दौरान अधिकतम तापमान 28-29°C, न्यूनतम 22°C रहेगा। बारिश की संभावना भी न के बराबर है।
देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल
IMD ने बताया कि यह विक्षोभ केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से प्रभावित हैं, जहां 5-8अक्टूबर के बीच बारिश गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। तो वहीं, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं (30-40किमी/घंटा) के साथ बौछारें देखी गई।
इसके अलावा बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे। तमिलनाडु, केरल, मराठवाड़ा और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वी तट पर नमी के कारण बिखरी बौछारें देखी गई। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में 2-5 अक्टूबर के बीच भारी बारिश देखी गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply