ओडिशा में BJP नेता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मौके से हमलावर फरार; जांच में जुटी पुलिस

Odisha News: ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर में सोमवार रात को स्थानीय BJP नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता पिताबास पांडा को उनके ब्रह्मणगर स्थित निवास के बाहर अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। हमले के तुरंत बाद हमलावर मौके पर फरार हो गए और पूरे इलाके में मातम का सन्नाटा पसर गया। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 10बजे हुई। दो बाइक सवार संदिग्ध BJP नेता पिताबास पांडा के घर के पास पहुंचे। जिसके बाद उन पर करीब से गोलियां चलाईं। इस घटना के तुरंत बाद BJP नेता को पास के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
बता दें, BJP नेता पिताबास पांडा ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य और RTI कार्यकर्ता भी थे। जो पहले कांग्रेस से जुड़े थे। लेकिन 2024के चुनाव से पहले BJP में शामिल हो गए थे। साथ ही, वे स्थानीय स्तर पर काफी सक्रिय थे और कानूनी हलकों में सम्मानित थे।
BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
इस घटना के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने मृतक के शव को अस्पताल से बाहर निकालने से रोक दिया और सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकीलों ने इसे न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला बताते हुए पूरे ओडिशा में 08 अक्टूबर को अदालतों में कामकाज बहिष्कार का ऐलान किया है। तो वहीं, ऑल ओडिशा लॉयर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ज्ञान रंजन मोहंती ने कहा 'यह न केवल एक व्यक्ति की हत्या है, बल्कि कानून के राज पर प्रहार है।' BJP ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, जबकि विपक्षी दल भी इसकी निंदा कर चुके हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply