मानसून बना मौत का कारण, कहीं बारिश से तबाही तो कहीं बाढ़ जैसे हालात, 16 लोगों ने गंवाई जान
नई दिल्ली: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। एक तरफ मानसून जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दें दी है, वहीं यह मानसून कई जगहों पर अपना कहर बरपा रहा है। मानसून की वजह से कई लोगों की जान चली गई है। IMD ने सोमवार को बताया कि अगले 2 दिन तक मध्यप्रदेश समेत 25 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। बीते दिन देशभर में हुई बारिश से पांच राज्यों में 16 लोगों की जान गई है।
इन 5 राज्यों में 16 लोगों की मौत
वहीं मुंबई में 2 इमारतों का हिस्सा गिरने से 6 लोगों की मौत हुई, जबकि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिजली के खंभे से करंट लगने से 1 महिला की जान चली गई। राजस्थान में बिजली गिरने के अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की जान गई। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश के चलते 3 लोगों की मौत की खबर है। जबकि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बादल फटने की घटना हुई है। मंडी जिले में बाढ़ से 200 लोग फंस गए। मंडी-कुल्लू और चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे ब्लॉक होने से सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश से बद्रीनाथ हाईवे बह गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।
25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड, J&K, मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल में आज और कल दो दिन भारी बारिश हो सकती है।
खराब मौसम के चलते 2 बार Pakistan में लेंड हुए जहाज
खराब मौसम के चलते श्रीनगर से जम्मू के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट दो बार पाकिस्तान सीमा में जा पहुंची। बाद में इस फ्लाइट की अमृतसर में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। रविवार शाम तकरीबन 3.36 बजे श्रीनगर से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2124 ने उड़ान भरी थी। 28 मिनट के बाद यह फ्लाइट खराब मौसम की वजह से कोटे जमैल के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हो गई।
तकरीबन 5 मिनट तक यह फ्लाइट पाक एयरस्पेस में रही और सियालकोट होते हुए जम्मू की तरफ बढ़ गई। लेकिन यहां जम्मू में मौसम खराब होने के कारण यह फ्लाइट वहां लैंड नहीं हो सकी। जिसके बाद फ्लाइट ने अमृतसर का रुख किया। लेकिन 4.15 बजे के करीब यह फ्लाइट दोबारा पाक सीमा में दाखिल हो गई। J&K के कड़ियाल कलां से दाखिल यह फ्लाइट तकरीबन 4.25 बजे के करीब अमृतसर में अजनाला के कक्कड़ गांव के करीब भारतीय सीमा में लौटी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply